कार्यों की समीक्षा बैठक करते सहायक परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) सुरेन्द्र कुमार
- फोटो : CITY OFFICE
सहायक परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) सुरेंद्र कुमार ने राजस्व वसूली को लेकर चल रहे अभियान में मिले लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय में एकमुश्त समाधान योजना, राजस्व वसूली एवं अन्य कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आरटीओ प्रशासन हरिशंकर सिंह, आरटीओ प्रवर्तन फरीदउ्ददीन के साथ बैठक करते हुए कहा कि शासन ने बकाया वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए 26 अगस्त तक एकमुश्त समाधान योजना लागू की थी। उन्होंने बताया कि योजना को एक माह तक बढ़ा दिया गया है। अब वाहन स्वामी 26 सितंबर तक इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए बकाया वाहन स्वामी पेनाल्टी में शत-प्रतिशत छूट प्राप्त करने के लिए आवेदन करके पंजीकरण करा लें। आवेदन के बाद बकाया धनराशि को एक बार में अथवा किस्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है। बैठक में एआरटीओ प्रवेश कुमार, अमिताभ चतुर्वेदी, सतेन्द्र कुमार, नीतू सिंह यात्री कर अधिकारी सीमा गोयल मौजूद रहे।