फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम नगर किया जाए मडराक नगर पंचायत का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की नवसृजित मडराक नगर पंचायत का नाम बदलकर श्रीराम नगर किया जाए। यह प्रस्ताव शासन में भाजपा के कोल विधायक अनिल पाराशर ने दिया है। जिस पर निकाय विभाग ने जिला प्रशासन से आख्या तलब की है। अब नोडल अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन

विधायक की ओर से दिए गए प्रस्ताव में कहा है कि मडराक में श्री राम नगर नाम से एक गांव है, जिसके आधार पर यह किया जा सकता है। पूर्व में भी लोग यह मांग उठा चुके हैं। शासन स्तर से अब जिला प्रशासन से आख्या मांगी गई है, जिस पर नोडल अधिकारी द्वारा एसडीएम व ईओ से रिपोर्ट तलब की जाएगी। उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को जाएगी। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने स्वीकारा कि शासन स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। इस पर प्रक्रिया की जा रही है। वहीं विधायक अनिल पाराशर का कहना है कि मडराक शब्द का कोई अर्थ भी समझ में नहीं आता।
3 और गांव नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव
विधायक स्तर से पूर्व में 13 गांव नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया था। जिस प्रस्ताव पर पूरी रिपोर्ट शासन को नगर निगम स्तर से भेज दी गई थी। अब इसमें तीन नए गांव शामिल किए गए हैं, जिनमें सुखरावली, देवसैनी व तालसपुर शामिल हैं। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि तीनों को भी नगर निगम में शामिल करने संबंधी पूरा ब्योरा शासन को भेज दिया गया है। इस तरह संशोधन के साथ कुल 16 गांव शामिल कराने का नया प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें