स्वर्णकार एसोसिएशन का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
- फोटो : samvad
सर्राफा स्वर्णकार एसोसिएशन की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। संगठन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष सुनील वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की मर्यादा बनाए रखते हुए समाज व व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आशुतोष अग्रवाल, यश वार्ष्णेय, नरेंद्र कुमार, गोपाल बाबू सर्राफ, ललित वर्मा, संतोष कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।