बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि योगी व मोदी सरकार की योजनाएं अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। पूर्व की सरकारों में योजनाएं कागज तक सिमट कर रह जाती थीं। या फिर अपात्र ही लाभ उठाते थे।
विकास खंड सभागार में अतरौली और बिजौली ब्लॉक में योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने प्रमाणपत्र वितरित किए। संदीप सिंह ने कहा कि योजनाओं के लाभ से जरूरतमंद वंचित न रहें। गावों में सर्वे कराएं जो भी गरीब ब्लॉक या तहसील तक नहीं आ सकते, उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिलाएं। यह ग्राम प्रधान और बीडीसी की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी व मोदी सरकार की योजनाएं अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। पूर्व की सरकारों में योजनाएं कागज तक सिमट कर रह जाती थीं। या फिर अपात्र ही लाभ उठाते थे। इस दौरान उन्होंने बीडीओ राहुल वर्मा व ब्लॉक कर्मियों की कार्यप्रणाली की सराहना की।
इस मौके पर सहसवान विस प्रभारी साहब सिंह राजपूत, केहर सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख बिजौली उमेश यादव, बीडीओ राहुल वर्मा, एडीओ रंजीत सिंह, लेखाकार मदनपाल सिंह, गेंदालाल वर्मा, गिरीश चौधरी, प्रशांत मुद्गल, यज्ञपाल लोधी आदि मौजूद रहे।