फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सिंचाई होते ही सरसों की फसल मुरझाकर गिरी, नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

Sat, 11 Nov 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सैकड़ों बीघा खेत में बोई गई सरसों की फसल मुरझा कर गिर रही हैै। इससे किसान चिंतित हैं। कृषि विभाग ने सरसों के बीज, पौधे, यूरियाा और सल्फर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद इस बीमारी का पता चलेगा।
विज्ञापन
किसानों की फसल का जायजा लेते जिला कृषि अधिकारी व ब्लॉक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह जादौन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम श्यामपुर में सैकड़ों बीघा खेत में बोई गई सरसों की फसल मुरझा कर गिर रही हैै। किसानों ने बताया है कि सल्फर और यूरिया डालने के बाद सिंचाई की गई, जिसके बाद पौधे मुरझा कर गिर रहे हैं। किसानों ने पायनियर प्रजाति की सरसों का बीज प्रयोग किया था। कृषि विभाग ने सरसों के बीज, पौधे, यूरियाा और सल्फर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद इस बीमारी का पता चलेगा। आखिर किस वजह से फसलें गिर रही हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख जवां ठाॅ. हरेंद्र सिंह ने जिला कृषि अधिकारी से इसकी शिकायत की थी। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी अमित जायसवाल मौके पर पहुंचे और गिरी हुई फसलों की गहन जांच शुरू की। किसानों ने बताया कि सिंचाई से पहले खेतों में सल्फर व यूरिया डाला गया था।

सिंचाई करते ही पौधे मुरझा कर, सूख कर नीचे गिर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने मौके से सल्फर व यूरिया के नमूने भरवाए। बीज और पौधों को भी जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। इस तरह की शिकायत कई गांवों में से हो रही है। इस मौके पर जवां एडीओ शिवकुमार शर्मा व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें