फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ड्यूटी जा रहे युवक को बदमाशों ने रोका, मोबाइल व नकदी छीनकर फरार

Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मजदूर सुबह नौ बजे के करीब तालानगरी में मजदूरी करने जा रहा था। पैदल बैरामगढ़ी बंबा के पास पहुंचने पर देशी शराब के ठेके के पास दो युवक उसके साथ चलते हुए बात करने लगे। बंबे की पटरी पर एकांत में ले गए, जहां उसकी जेब में रखे 1270 रुपये व 12 हजार रुपये कीमत के मोबाइल को जबरन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा के बैरामगढ़ी बंबा के पास शुक्रवार सुबह दो अज्ञात बदमाश मजदूरी को जाते युवक को बातचीत में उलझाकर नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। युवक ने इस मामले में थाने तहरीर दी है।

विज्ञापन


हरदुआगंज के मोहल्ला जहांगीरबाद निवासी कुलदीप पुत्र नीटू सिंह शुक्रवार सुबह नौ बजे के करीब तालानगरी में मजदूरी करने जा रहा था। उसने बताया कि पैदल बैरामगढ़ी बंबा के पास पहुंचने पर देशी शराब के ठेके के पास दो युवक उसके साथ चलते हुए बात करने लगे। बंबे की पटरी पर एकांत में ले गए, जहां कुलदीप की जेब में रखे 1270 रुपये व 12 हजार रुपये कीमत के मोबाइल को जबरन छीनकर फरार हो गए।

कुलदीप ने थाने पहुंचकर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने जांच करने की कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मामले में एसओ रवि चंद्रवाल का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें