फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित का मां ने कराया गर्भपात, पुलिस उलझी

सार

महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र में तीन माह तक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 14 वर्षीय किशोरी का उसकी मां ने दवाओं के जरिये गर्भपात करा दिया।मगर पुलिस मामले में अब विधिक राय लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के महुआ खेड़ा क्षेत्र में तीन माह तक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 14 वर्षीय किशोरी का उसकी मां ने दवाओं के जरिये गर्भपात करा दिया। चूंकि यह गर्भपात मुकदमे के दौरान बिना कानूनी प्रक्रिया के हुआ है। इसलिए पुलिस मामले में उलझ गई है। अब विधिक राय लेकर उसके आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि आरामी सिंह नाम के राजमिस्त्री पर इलाके के परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी संग दुष्कर्म किया गया। इससे वह गर्भवती हो गई। हालांकि पुलिस मामले में जांच व कार्रवाई में जुटी थी। इसी बीच मां ने दवाएं खिलाकर बेटी का गर्भपात करा दिया। अब यह बात पुलिस के सामने आई तो पुलिस हैरान रह गई। हालांकि मां की दलील है कि लोकलाज से बचने के लिए उसने यह काम कराया। मगर पुलिस मामले में अब विधिक राय लेने की तैयारी में है। सीओ द्वितीय शिव प्रताप सिंह के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज है। मां ने यह कदम उठाया है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई तय होगी। इधर, आरोपी आरामी सिंह को जेल भेजा गया है। उसका डीएनए सैंपल लिया गया है। पीड़ित का भी सैंपल लिया गया है। दोनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट भी विवेचना में महत्वपूर्ण आधार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें