फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छात्रों के दो गुटों में हुई चाकूबाजी, एक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 22 Sep 2022 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस के अनुसार जमालपुर निवासी 12वीं का छात्र नंदकिशोर अपने सथी इमरान, शारिक संग बाइकों पर अनूपशहर रोड जा रहा था। इसी दौरान नंदकिशोर का बाइक आगे पीछे करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद में नंद किशोर को दोनों ने चाकू मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में महेशपुर मोड़ पर बुधवार की शाम दो छात्र गुटों में चाकूबाजी के बीच एक छात्र सीने में चाकू लगने से जख्मी हो गया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जमालपुर निवासी 12वीं का छात्र नंदकिशोर अपने सथी इमरान, शारिक संग बाइकों पर अनूपशहर रोड जा रहा था। इसी दौरान नंदकिशोर का बाइक आगे पीछे करने पर विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी विवाद में नंद किशोर को दोनों ने चाकू मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। घायल का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें