30 मार्च की रात गांव जल्लपुर सिहोर में दंपती को बंधक बनाकर बदमाश एक भैंस गाड़ी में लादकर ले गए। वहीं एक अन्य गांव से पशु चोर दो पशुपालकों की दो भैंस खोलकर ले गए।
जल्लूपुर सिहोर निवासी अब्दुल रहमान के अनुसार 30 मार्च की रात वह अपनी पत्नी दिलवरी बेगम के साथ घेर में बंधे पशुओं के पास सोए थे। देर रात करीब ढाई बजे मैक्स लोडर में करीब 10-12 लोग आए और दरवाजा खटखटाकर राजवीर के घर के पता पूछने लगे। दरवाजा खोलते ही चेहरा ढंके बदमाशों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। तमंचे दिखाकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद खूंटें पर बंधी तीन भैंसों को खोलकर ले जाने लगे। दो भैंसें सींगों से हमला करने लगीं, जिससे वह छूट गईं।
एक भैंस को बदमाश मैक्स लोडर में लादकर ले गए। इसी दौरान उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो ग्रामीण भी शोर मचाते हुए दौड़े। इस पर एक भैंस लेकर बदमाश भाग निकले। वहीं गांव बमनोई निवासी अश्विनी पुत्र राजकुमार शर्मा व नाहर सिंह पुत्र उदयराम ने दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात चोर उनकी एक-एक भैंस खोलकर ले गए हैं।