फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: चौकीदार को चाकू मार पर 30 बकरियां लूट ले गए बदमाश, मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Dec 2024 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बदमाश घेर में आए और बकरियों को वाहन में लादने लगे। आहट होने पर छोटेलाल जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने उसकी कमर पर चाकू से वार कर दिया। बदमाश 30 बकरियों को लादकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्द रातों में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। 19 दिसंबर तड़के तीन बजे बदमाश अलीगढ़ मार्ग स्थित खटीकान मोहल्ला से तीस बकरियों को वाहन में लाद ले जाने लगे। शोरगुल सुन कर चौकीदार ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसकी कमर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में थाना पुलिस ने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


कस्बा निवासी पप्पू पुत्र मूलचंद्र ने बताया कि उसके घेर में उसकी 18 बकरी, रमेश पुत्र मूलचंद्र की 7 बकरी, सोनू पुत्र श्यामवीर निवासी उत्तमपुर की 5 बकरी बंधी हुई थी। इनकी रखवाली के लिए गांव भैंया निवासी छोटेलाल पुत्र नौरंगी घेर में सोया हुआ था। 19 दिसंबर तड़के तीन बजे बदमाश घेर में प्रवेश कर गए और बकरियों को वाहन में लादने लगे। आहट होने पर छोटेलाल जाग गए और शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने उसकी कमर पर चाकू से वार कर दिया।

बदमाश 30 बकरियों को लादकर फरार हो गए। घटना में कर्मी लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार तोमर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल ने कस्बे के मुख्य मार्गाें पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस की तीन टीमें लगी हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें