फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तमंचे के बल पर अधिवक्ता को लूटा, दो बदमाश दबोचे, भेजे जेल

Sun, 15 Dec 2024 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव हरदासपुर के मार्ग पर दो बाइक पर मौजूद बदमाशों ने अधिवक्ता की कार रुकवाई। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे बदमाश ने हर माह दस हजार रुपये की चौथ पहुंचाने की धमकी दी। कहा कि चौथ न पहुंचाने पर हत्या कर दी जाएगी। बदमाशों ने अधिवक्ता के पास मौजूद नकदी लूट ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार की देर रात गांव हरदासपुर के पास दो बाइक पर सवार बदमाशों ने कार सवार अधिवक्ता को तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद पीटते हुए हर माह चौथ पहुंचाने की धमकी दी। साथ ही पास मौजूद नकदी लूट ली। इस दौरान अधिवक्ता के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो एक बाइक छोड़कर आरोपी भाग गए। बरामद बाइक के आधार पर चंद घंटों बाद ही पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर की प्रेम विहार काॅलोनी निवासी अधिवक्ता सौरभ चौधरी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वह कार से अपने घर लौट रहे थे। गांव हरदासपुर के मार्ग पर पहुंचे थे तभी दो बाइक पर मौजूद बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे बदमाश ने हर माह दस हजार रुपये की चौथ गांव नंदपला गांव निवासी संजय व कामिल के नाम पहुंचाने की धमकी दी। कहा कि चौथ न पहुंचाने पर हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद अधिवक्ता के पास मौजूद नकदी लूट ली।

इस पर अधिवक्ता ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। इस पर बदमाश अपनी एक पल्सर बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दो बदमाशों संजय और कामिल को पकड़ लिया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें