फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ड्राइवर की कनपटी पर तमंचा रख कार लेकर चले गए बदमाश, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 31 Oct 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बदमाशाें ने एक कार बुक की। कार में बैठकर बदमाश गाड़ी को एक सुनसान रास्ते से निकलवाकर ले गये। मौका देखकर बदमाशों ने कार ड्राइवर को तमांचा दिखाया और गाड़ी लूट कर फरार हो गये।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में कार चलाने वाले हिसार निवासी युवक से बदमाशों ने अलीगढ़ में कार लूट ली। फरीदाबाद से कार बुक करने के बाद जब कार अलीगढ़ की खैर तहसील के गौमत चौराहे पहुंची तो कार सवार बदमाशों ने चालक के सिर पर तमंचा तान दिया। बदमाशों के डर से चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बदमाश कार को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरियाणा के जनपद हिसार के थाना हांसी के गांव पीरवाली निवासी सतवीर पुत्र रामभगत कार को भाड़े पर चलाते है। बीती 29 अक्तूबर को डालचंद्र नाम के युवक ने फोन कर अलीगढ़ के लिए कार बुक की। डालचंद्र कार में बैठकर अलीगढ़ के लिए चला। टप्पल से खैर की तरफ रास्ते में मिले दो युवक भी कार में बैठ गए।

गौमत चौराहे पर जाम होने के कारण कार सवार लोगों के कहने पर चालक ने कार को मानपुर गांव की तरफ मोड़ दिया। सुनसान रास्ते में पहुंचते ही पीछे बैठे बदमाश ने चालक के सिर पर तमंचा तान दिया। भयभीत होकर चालक ने चलती हुई कार से कूद कर अपनी जान बचाई। कार सवार बदमाशों ने चालक का कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को देख बदमाश कार लेकर भाग गए। सूचना पर खैर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर डालचन्द्र निवासी अज्ञात के खिलाफ कोतवाली खैर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें