फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: इशारों की भाषा में बुलंद की अपने हक की आवाज

Sat, 26 Sep 2026 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
मांगों को लेकर रैली निकालते मूक-बधिर। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खामोशी के बीच इशारों से अपनी बात कहने वाले मूक-बधिरों ने शुक्रवार को अपने हक की आवाज बुलंद की। अलीगढ़ मंडल डीफ एसोसिएशन के बैनर तले स्टेडियम से निकली जागरूकता रैली के माध्यम से शिक्षा, रोजगार और सरकारी समितियों में प्रतिनिधित्व से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन


रैली उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, अलीगढ़ मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। एसोसिएशन ने कक्षा एक से 12 तक दिव्यांग, मूक-बधिर बच्चों के लिए विद्यालय खोलने की मांग की। इस संबंध में निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, लखनऊ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांगजनों को वरीयता देने की मांग भी रखी गई। वर्तमान में शासन स्तर पर चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।

इसके अलावा प्रत्येक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय की समितियों में एक उद्यमी और एसोसिएशन के एक सदस्य को प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई। यूडीआईडी और रेलवे यात्रा कार्ड एक ही स्थान पर बनाए जाने तथा अस्थायी यूडीआईडी कार्ड को स्थायी कराने की प्रक्रिया सरल करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


उपनिदेशक मनोज कुमार ने अधिकारियों को मांगों पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पवन कुमार पांडेय, शाहनवाज, प्रशांत राघव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें