फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेशा खुशियों का लाया, जन्मदिन खाटू श्याम बाबा का आया...

विज्ञापन
खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या में भजन गाती मोना मेहता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम जी सेवा समिति के तत्वाधान में बुधवार को रामघाट रोड स्थित बसंत वाटिका में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मशहूर भजन गायिका मोना मेहता के भजनों पर बाबा के भक्त देर रात तक झूमते रहे। समिति के अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके ने बताया कि खाटू श्याम जी का जन्म देवोत्थान एकादशी को हुआ था, इसलिए यह श्याम प्रेमियों द्वारा जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

भक्तों ने कार्यक्रम स्थल को रंगीन गुब्बारों के साथ मोर पंख, कृष्णा कटआउट, मटकी, बांसुरी आदि से सजाया हुआ था। भव्य सजावट सबका मनमोह रही थी। यहां पूरे समय तक श्याम प्रेमियों में जन्मदिन खाटू वाले के सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। तेल के दीपकों से लिखा ‘जय श्री श्याम, तीन बाण के निशान’ ने श्याम प्रेमियों का मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन प्रवाहिका मोना मेहता ने श्याम कलियुग का सुपरस्टार..., ऐसा जादू सांवरिया है तेरे प्यार में दीवाना, होकर नांचू तेरे दरबार में.., एक बार तो हामी भर दे हम जान लुटा देंगे.., तेरे खाटू से हम अलीगढ़ तक फूल बिछा देंगे आदि भजन सुनाकर श्याम नाम की मस्ती लूटी। बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन पर विशेष भजनसंदेशा खुशियों का लाया, जन्मदिन बाबा का आया..., हैप्पी बर्थडे टू यू बाबा श्याम.. आदि भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
इस दौरान मंडल आयुक्त गौरव दयाल एवं समिति के अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके, महामंत्री विनीत वार्ष्णेय (बंटी), कोषाध्यक्ष संदीप गर्ग भजन गायिका मोना मेहता ने संयुक्त रूप से केक काटकर बाबा को केक का भोग लगाया। मुख्य रूप से राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, कोल विधायक अनिल पराशर, पूर्व विधायक बरौली दलवीर सिंह, युवा भाजपा नेता विजय सिंह पप्पू, सांसद सतीश गौतम के पुत्र रजत गौतम, सांसद राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व विधायक संजीव राजा, शहर विधायक मुक्ता राजा, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, राजीव गुप्ता (विक्की), कमल गुप्ता, मनोज, सुशील गुप्ता, डीके अग्रवाल, पुष्पेंद्र जादौन, पुष्पेंद्र शर्मा, अतुल अग्रवाल, डॉ. वरुण गुप्ता, मनीष गौड़, दिलीप शर्मा, गिर्राज किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें