फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से पारा पहुंचा 45

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा के सातवें दिन चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से तापमान एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा था। शुक्रवार सुबह आठ बजे ही तेज धूप ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे से ही लू चलने लगी। शाम को आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार 4 जून तक जिले में आंधी के साथ बारिश की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें