परिवार के विघटनों को रोकने पर हुई चर्चा। संवाद
- फोटो : samvad
एनेक्सी भवन में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न संगठनों व समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। बैठक में परिवारों में बढ़ते विघटन और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और आपसी संवाद की कमी के कारण पारिवारिक रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं, जिन्हें आपसी समझ और संस्कारों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। समाज में सद्भाव बनाए रखने और परिवारों को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विश्वप्रताप, जिला संघचालक रामनिवास, डॉ. रामकरन, अतुल गुप्ता, संजय कुमार, संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।