गौमत चौराहा स्थित परचूनी की दुकान से बीती रात्रि अज्ञात चोर छत काटकर लाखों रुपये का माल पार कर ले गए। घटना ने व्यापारी काफी आहत कर दिया। वह बदहवास हो गया तथा बहुत देर तक सिर पकड़ कर बैठा रहा।
खास बात है कि गौमत चौराहे पर रात्रि में पुलिस पिकैट तैनात रहती है, बावजूद घटना हो गई। बता दें कि अहरौला निवासी सतेन्द्र सिह पुत्र शेर सिंह की गौमत चौराहे पर परचूनी की दुकान है। वह रोजान की भांति शुक्रवार की रात दुकान बंद कर गया था।
जब शनिवार को सुबह दुकान खोलने आया तथा तो देखा कि अंदर सब सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर दुकान की छत काटकर काउंटर मे रखे 60 हजार रूपये के मोबाइल रिचार्ज कूपन, मेवा, सिगरेट के पैकेट आदि लगभग एक लाख को सामान चुरा कर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।