फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः हर रविवार को व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे संघर्ष समिति के नेता

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अचल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रत्येक रविवार को अलीगढ़ व्यापारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों से मिलकर उसका समाधान कराने की कोशिश करेंगे। संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक हरिकिशन अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल वूल ने पत्रकारों से कहा कि विभागों के अधिकारी लापरवाह हो गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं को अनदेखा कर परेशान कर रहे हैं। भाजपा की सरकार व्यापारियों की हर समस्या सुनने के लिए तत्पर है, परंतु अधिकारी लापरवाह हो गए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक रविवार को दोपहर 2 से 4 बजे समस्याएं सुनने का निर्णय लिया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक आलोक बैंकर होंगे। संजीव रतन एवं आलोक बैंकर ने कहा कि अभी तक व्यापारियों की समस्याओं को सुनने का कोई मंच नहीं था। संघर्ष समिति ने इसकी पहल की है। बिजली विभाग, जीएसटी, खाद्य और अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को एकत्रित कर अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें