फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मैरिस रोड और सेंटर प्वाइंट की जमीन सर्वाधिक 1.70 लाख रुपये वर्ग मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए नए सर्किल रेट सोमवार से लागू हो गए। इनमें सर्वाधिक महंगा इलाका सेंटर प्वाइंट और मैरिस रोड का रहा है। जबकि अन्य स्थानों पर सर्किल रेट 10 से लेकर 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि बढ़े सर्किल रेटों के खिलाफ लोगों ने 15 आपत्तियां दर्ज कराईं थीं। जिनकों प्रशासन ने खारिज करके अपने पूर्व प्रस्तावित रेट को हरी झंडी दे दी। अब इन नए रेट पर ही जमीन की खरीद - फरोख्त शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ठ ने कहा है कि जिन लोगों ने 31 जुलाई तक स्टांप खरीद लिए हैं। वह किन्हीं कारणों रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं, वह पुरानी दरों के स्टांप के आधार पर अपने भुखंड, भवन आदि की रजिस्ट्री करा सकेंगे।
यहां के भी बढ़े
- मैरिस रोड से लाल डिग्गी तक 1.35 लाख रुपये वर्गमीटर के स्थान पर 1.50 लाख रुपये वर्ग मीटर हुई जमीन
- नगर निगम के सरकारी आवास से लेकर जज कंपाउंड तक 70 हजार रुपये के स्थान पर 95 हजार रुपये वर्गमीटर
- रामघाट रोड पर रेलवे क्रासिंग से किशनपुर तिराहे तक 1.26, 500 लाख के स्थान 1.45 लाख रुपये वर्गमीटर।
-एडीए कालोनी से क्वार्सी बाईपास तक एक लाख के स्थान पर 1.15 लाख रुपये वर्गमीटर
-जीटी रोड नौरंगाबाद में 90 हजार रुपये के स्थान पर 1.05 लाख रुपये वर्गमीटर
-सुरेंद्र नगर में 65 हजार से 88 हजार रुपये वर्गमीटर हुए जमीन के रेट
-जापान हाउस, दुर्गावाड़ी, प्रगति विहार, मिसगिल कंपाउंड, केलानगर में 1.15 लाख से 1.38 लाख रुपये वर्गमीटर
-दोदपुर, सर सैयद नगर जामिया उर्दू में 1.03 लाख के स्थान पर 1.32 लाख वर्गमीटर
यहां बढ़े 20 फीसदी जमीन के रेट
कॉमर्शियल: मैरिस रोड, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, दोदपुर, अमी निशा कॉमर्शियल, दुबे का पड़ाव, रेलवे रोड, बारहद्वारी, महावीरगंज, खिरनीगेट, मदारगेट आदि इलाके।
विज्ञापन

आवासीय: स्वर्ण जयंती, शताब्दी नगर, सासनीगेट, ओजोन सिटी, सागवान सिटी, ज्वालापुरी, संजयगंाधी कालोनी, शाह कमाल रोड, राठी नगर, नगला मानसिंह, पला साहिबाबाद, डोरी नगर, अचलताल, द्वारकापुरी, राजधानी कॉम्पलैक्स आदि इलाके।
विज्ञापन

अतरौली कस्बे में 1.46 लाखके स्थान पर अब 1.70 लाख रुपये वर्गमीटर
गभाना में 50 हजार रुपये के स्थान पर 65 हजार रुपये वर्गमीटर
खैर में 67,500 के स्थान पर 78 हजार रुपये वर्गमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें