फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिपं अध्यक्ष के बेटे के नाम की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माफिया की संपत्ति जब्तीकरण के अभियान के क्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। इसी क्रम में अब गुड्डू के बेटे कार्तिक के नाम की 2 करोड़ 31 हजार रुपये कीमत की सुखरावली स्थित संपत्ति को जब्त किया है। यह कार्रवाई सिविल लाइंस में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में डीएम के अनुमोदन के बाद की गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार भू माफिया के रूप में चिह्नित तेजवीर सिंह गुड्डू आदि पर सिविल लाइंस में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे के आधार पर पूर्व में गुड्डू के नाम की सुखरावली महुआ खेड़ा स्थित 5.77 करोड़ की संपत्ति व पत्नी शिखा चौधरी के नाम की 2.1 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस प्रशासनिक टीम ने गुड्डू के छोटे बेटे कार्तिक चौधरी के नाम की अवैध रूप से अर्जित 2 करोड़ 31 हजार रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है। यहां डीएम के अनुमोदन पर पहुंची पुलिस प्रशासनिक टीम ने डुगडुगी पिटवाकर संपत्ति जब्तीकरण का बोर्ड लगाया। यह गाटा संख्या 29 व 136 में संपत्ति दर्ज है। बता दें कि इस मुकदमे में गुड्डू के अलावा दोनों बेटे आरोपी हैं।
- शासन के निर्देश पर चिह्नित माफिया अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें