फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री होने से दर्शकों में खुशी

विज्ञापन
तुषार बंसल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
यूपी में द कश्मीर फाइल्स फिल्म टैक्स फ्री होने के बाद दर्शकों में खुशी की लहर है। लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। बुधवार को भी सिनेमाघरों में शो हाउसफुल रहे। सिनेमाघर स्वामियों का कहना है कि टैक्स कटौती के बाद टिकट में लगभग 20 से 30 रुपये का फर्क आयेगा। पहले से ही शो के टिकट कम है।
विज्ञापन

यूपी सहित मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात में द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार व नरसंहार पर आधारित फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को भी फिल्म के सभी शो हाउसफुल रहे। शो हाउसफुल होने के कारण लोग इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी करा रहे हैं। वहीं 200 से 250 लोगों के ग्रुप में भी बुकिंग हो रही है। फिल्म टैक्स फ्री होने के बाद दर्शकों में खुशी है।
टैक्स फ्री होने पर 20 से 30 रुपये सस्ती होगी टिकट
बारहद्वारी स्थित डीडी सिनेमा के स्वामी धनदेव जीत वाड्रा ने बताया कि यूपी में फिल्म टैक्स फ्री हो गई है। अभी शासन से प्रशासन स्तर पर आदेश आएगा। जिसके बाद फिल्म टैक्स फ्री होगी। शुक्रवार से टिकट पर 20 से 30 रुपये कम हो जाएंगे। सुबह वाले शो की सबसे सस्ती टिकट 120 की है जो 100 रुपये की हो जाएगी। दर्शकों की दिलचस्पी को देखते हुए पहले ही टिकट के दामों में कमी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में कश्मीरी पंडितों का नरसंहार दिखाया गया है। अभी तक फिल्म देखी नहीं है, रिव्यू पड़ा था। लेकिन टैक्स फ्री हो गई है अब जरूर देखेंगे।
जितेंद्र शर्मा
दोस्तों ने बताया कि फिल्म में काफी भावुक सीन हैं। अब यूपी सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। होली के बाद फिल्म जरूर देखेेंगे।
ऋषभ माहेश्वरी
90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ जो नरसंहार और पलायन हुआ था वह वाकई निंदनीय है। युवाओं को फिल्म देखनी चाहिए। इतिहास का पता चलेगा।
तुषार बंसल

ऋषभ माहेश्वरी- फोटो : CITY OFFICE

जितेंद्र शर्मा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें