फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू हॉस्टल में जुगाड़ राज खत्म, इस बार पूरी तरह खाली होंगे कमरे

विज्ञापन
एएमयू विक्टोरिया हॉल। - फोटो : samvad
विज्ञापन
एएमयू प्रशासन ने हॉस्टलों में वर्षों से चल रहे जुगाड़ सिस्टम पर अब सीधा वार कर दिया है। इस बार गर्मियों की छुट्टियों में सभी 20 हॉल पूरी तरह खाली कराए जाएंगे और उसके बाद नए सिरे से कमरों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन



अब तक हर साल कागजों में हॉस्टल खाली होते थे, लेकिन हकीकत में कमरे कब्जे में ही रहते थे। निरीक्षण के दौरान पंखे चलते और कूलर में ताजा पानी मिलना इस खेल की पोल खोल देता था। इस बार प्रशासन ने रणनीति बदल दी है। हॉस्टलों को पूरी तरह खाली कराकर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी अवैध कब्जा दोबारा न हो सके।


प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि अब कमरों का आवंटन कंप्यूटरीकृत प्रणाली से होगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें