फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: विशेष सचिव ने किया निरीक्षण, कूड़ा-गंदगी और राशन न मिलने का गूंजा मुद्दा

Sun, 01 Jun 2025 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विशेष सचिव पंचायत राज राजेश कुमार त्यागी अलीगढ़ आए। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन, कूड़ा से कंचन केंद्र का निरीक्षण किया। इन सभी जगहों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों से बात करते हुए विशेष सचिव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष सचिव पंचायत राज राजेश कुमार त्यागी ने 31 मई को आकांक्षी ब्लॉक गंगीरी और ग्राम पंचायत धनसारी का निरीक्षण किया। शाम को ग्राम सिंहावली में चौपाल लगाई। धनसारी में महिलाओं ने साफ-सफाई नहीं होने, रोजाना कूड़ा नहीं उठाने, जलभराव और राशन नहीं मिलने की समस्याएं बताईं। उन्होंने इसका समाधान कराने का भरोसा दिलाया। विशेष सचिव ने सीएचसी छर्रा में टीकाकरण, प्रसव वार्ड, आयुष्मान वार्ड का निरीक्षण किया। महाविद्यालय में प्रवेश की जानकारी ली।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन धनसारी में पंचायत सहायक उमा कई बार प्रयास के बाद वेबसाइट खोल पाईं। इस पर उन्होंने इंटरनेट की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए पंचायत सहायक को ट्रेनिंग देने को कहा। पंचायत सचिव रंजीत सिंह कार्ययोजना दिखाने में असमर्थ रहे।

उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन, कूड़ा से कंचन केंद्र का निरीक्षण किया। इन सभी जगहों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ आलोक आर्य, पीडी भालचंद्र त्रिपाठी, बीडीओ गंगीरी स्मृति अवस्थी, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह, डीपीआरओ मो. राशिद, सीएचसी छर्रा के प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

बच्चों की लंबाई में निकला अंतर

विशेष सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों की लंबाई और वजन का सत्यापन किया। इसमें कई बच्चों की लंबाई एवं वजन हकीकत में कुछ और निकली, जबकि रजिस्टर में कुछ दर्ज थी। इस पर उन्होंने आंगनबाड़ी सहायिका शिवधारा देवी एवं सुपरवाइजर मोनी देवी की कार्यशैली पर सवाल उठाया। सीडीपीओ अशोक कुमार को सही आंकड़े रखने को कहा। उन्होंने पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कराई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ किया।

मान्यता मांगी, मिला आश्वासन
श्रीराममूर्ति गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ.फूल सिंह राजपूत ने महाविद्यालय में बीकॉम, एमएससी एवं बीएड की मान्यता की मांग विशेष सचिव के समक्ष रखी। इस पर उन्होंने शासन को अवगत कराने को कहा है।

भाकियू पदाधिकारियों ने रखी समस्या
भाकियू पदाधिकारियों ने विशेष सचिव से मिल कर गांवों की कच्ची सड़कों को पक्का करने की मांग उठाई। प्लांट संचालकों से चिकोरी किसानों को उचित मूल्य दिलवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एफपीओ बनाने पर जोर

विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी ने आकांक्षी ब्लॉक गंगीरी में एफपीओ का गठन कर ऑर्गेनिक खेती पर जोर दिया। ओडीएफ प्लस, बिजली, कृषि एवं पेयजल योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने लाइब्रेरी, मनरेगा सेल, तकनीकी सहायक व कंप्यूटर कक्ष, पीएम आवास मॉडल का निरीक्षण किया। सभी जगह बिजली कनेक्शन देने को कहा।

बुलाते रहे विशेष सचिव, नहीं पहुंचे जेई
गांव धनसारी में ग्रामीणों ने बताया कि 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है, उसमें भी ट्रिपिंग हो रही है। इस पर विशेष सचिव ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करना चाहा, लेकिन जेई सहित कोई अफसर नहीं आया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें