इनरव्हील अलीगढ़ सिटी 17 व 18 दिसंबर को कांफ्रेंस का आयोजन कर रहा है, जिसमें अलीगढ़ के साथ आगरा, कानपुर, झांसी, उन्नाव, उरई, बरेली, काशीपुर, कासगंज, हल्द्वानी, रामनगर, शाहजहांपुर आदि शहरों से 115 क्लब भाग लेंगे।
अलीगढ़ में इनरव्हील की दो दिवसीय कांफ्रेंस आज से रॉयल रेजिडेंसी में आयोजित होगी। जिसमें 115 क्लब प्रतिभाग करेंगे। साथ ही संगिनी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इनरव्हील अलीगढ़ सिटी 17 व 18 दिसंबर को कांफ्रेंस का आयोजन कर रहा है, जिसमें अलीगढ़ के साथ आगरा, कानपुर, झांसी, उन्नाव, उरई, बरेली, काशीपुर, कासगंज, हल्द्वानी, रामनगर, शाहजहांपुर आदि शहरों से 115 क्लब भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसोसियेशन अध्यक्षा सुनीता जैन हैं। इस दिन प्रेसिडेंट सेक्रेटरी मीट संगिनी का भी आयोजन होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। साथ ही जिला कार्यकारिणी की सभा होगी। 18 दिसम्बर को नए सत्र के लिये एडिटर की भी चुनाव प्रक्रिया होगी। कांफ्रेंस में कपड़े, ज्वैलरी, मसाले, चादर, साड़ी, सूट आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे।