2 अगस्त की शाम गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव धारागढी स्थित मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति ने 3 अगस्त की सुबह जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव मानगढ़ी निवासी अखिल कुमार पुत्र सिद्धनाथ शर्मा के अनुसार उनके भाई 45 वर्षीय भाई प्रमोद कुमार शर्मा 2 अगस्त की शाम करीब साढे छह बजे बाइक से गोंडा जा रहे थे। गांव धारागढ़ी स्थित मंदिर के समीप अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया।
इससे वह उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर वह लोग पहुंचे और जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान 3 अगस्त की सुुबह उनका निधन हो गया।