फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बुलंदशहर की किशोरी से गभाना में सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 04 Aug 2024 04:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

किशोरी गभाना के एक अस्पताल में दवा लाने गई थी। अस्पताल से निकलते ही गभाना क्षेत्र के गांव मढ़ौला निवासी आरोपी किशोरी को जबरन कार में डालकर गभाना टोल प्लाॅजा के पास एक होटल में ले गए। वहां सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जनपद की एक किशोरी से टोल प्लाॅजा के पास एक होटल में चार युवकों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। मामले में अरनियां थाने में मुकदमा दर्ज कर बुलंदशहर पुलिस ने मुकदमा गभाना थाने में ट्रांसफर कर दिया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी गभाना के एक अस्पताल में दवा लाने गई थी। अस्पताल से निकलते ही गभाना क्षेत्र के गांव मढ़ौला निवासी दिनेश, भानु, हिमांशु सहित एक अन्य उनकी बेटी को जबरन कार में डालकर गभाना टोल प्लाॅजा के पास एक होटल में ले गए। वहां सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद कटरा मोड़ पर छोड़कर भाग गए। घर लौटकर बेटी ने जानकारी दी। अरनियां थाना प्रभारी निरीक्षक पम्मी चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गभाना थाने ट्रांसफर कर दिया गया है। सीओ गभाना रंजन शर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें