विद्यार्थियों के साथ प्रो. शकील समदानी, रजिस्टार अब्दुल हमीद, शाद हमीद व अन्य।
- फोटो : Amar Ujala
एएमयू के विधि विभाग के प्रो. शकील समदानी नेे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पांच महत्वपूर्ण व्यवसायों में कानून क्षेत्र के व्यवसाय भी आते है। प्रो. समदानी एएमयू के विधि विभाग के छात्रों एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस जनरल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कानून शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्रों को इस क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने पर जोर देना चाहिए तथा न्यायिक सेवाओं की प्रतियोगिता के लिए स्वयं को तैयार करना चाहिए। कुलसचिव अब्दुल हमीद ने कहा कि छात्रों के लिए आवश्यक है कि वह न केवल अपने परिवार बल्कि अपनी मातृ संस्था, समाज तथा संपूर्ण देश के विकास एवं निर्माण के लिए सही सेवा क्षेत्र का चयन करें।
उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र में रोजगार के अवसर बड़े परिश्रम एवं प्रतिस्पर्धा के उपरांत प्राप्त होते हैं। कार्यक्रम में अनुपम संघी, सौरभ कुमार, डॉ. गौरव वार्ष्णेय, डॉ मुसर्रत हुसैन, डॉ. मोहम्मद कलीम खान आदि मौजूद थे।