फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति लौटा तो बीडीसी पत्नी गायब..फरियाद

Tue, 26 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवां ब्लाक प्रमुख पद को लेकर इन दिनों सियासी खींचतान मची हुई है। गांव कोटखास के बीडीसी पति के गायब होने के मामले में पति के वापस लौटने के बाद उसकी पत्नी गायब हो गई है।
विज्ञापन


अब पति का शक है कि रालोद प्रत्याशी ने पत्नी को गायब कराया है। साथ में वह पुलिस स्तर से मदद न मिलने का आरोप लगा रहा है।

बता दें कि गांव कोटखास की बीडीसी महिला सावित्री देवी के पति इंद्रजीत पिछले पखवाड़े जब गायब हुए, तब सावित्री ने एसएसपी से शिकायत की। जिसमें बसपा से चुनावी तैयारी कर रहे शराब कारोबारी रिषी व मुनीष पर मुकदमा दर्ज हुआ। मगर तीसरे ही दिन इंद्रजीत ने पुलिस के सामने आकर बयान दिया कि वह खुद मर्जी से गया था।

इसके वापस आने के बाद अब सवित्री गायब हो गई। इंद्रजीत का कहना है कि उसका शक है कि उसकी पत्नी को रालोद प्रत्याशी मोमराज ङ्क्षसह व हरेंद्र सिंह ने गायब किया है। इस संबंध में वह एसओ से लेकर एसएसपी तक से शिकायत कर चुका है। मगर पुलिस उसकी पत्नी को वापस कराने में मदद नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर सियासी दखल तक का आरोप पुलिस पर लग रहा है। इस संबंध में एसओ जवां का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें