फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शिक्षिका की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बिठाई जांच

विज्ञापन
शाइस्ता इश्तियाक। फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
धौर्रा स्थित एसआईजी हॉस्पिटल में पित्ताशय के ऑपरेशन के दौरान शिक्षिका शाइस्ता इश्तियाक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच बिठा दी है।
विज्ञापन


शहर के ऊपरकोट निवासी सैयद अमजद अली की पत्नी और अलीगढ़ पब्लिक स्कूल की शिक्षिका शाइस्ता को पित्ताशय में पथरी की शिकायत थी। 29 मार्च की सुबह नौ बजे उन्हें ऑपरेशन के लिए एसआईजी हॉस्पिटल लाया गया। करीब 11 बजे एनेस्थीसिया दिए जाने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई थी।



घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और थाना क्वार्सी में तहरीर देकर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना है कि गलत इलाज और एनेस्थीसिया की डोज के कारण मौत हुई है। अस्पताल के संचालक प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने बताया कि मरीज की धड़कनें अचानक कम होने से उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की थी। अब सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। सीएमओ ने बताया कि टीम से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें