फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हसायन के स्वास्थ्य केंद्रों पर साढ़े नौ बजे तक लगे मिले ताले, कर्मी नदारद, नहीं लगे आरोग्य मेले

Mon, 25 May 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
श्रीनगर और जरेरा पीएचसी पर लगे ताले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

हसायन विकासखंड क्षेत्र के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सुबह 9:30 बजे तक ताला लगा मिला। इन केंद्रों पर कोई भी चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी परेशानी हुई। इन केंद्रों पर आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन नहीं हुआ।

विज्ञापन


जलेसर सिकंदराऊ मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय से डेढ़ घंटा बाद तक बंद रहा। हसायन कस्बा से इंद्रनगर मार्ग पर स्थित श्रीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी ताला लगा था। प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। जिम्मेदार अपनी मनमानी के कारण समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं।

कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव राय ने हाल ही में निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान भी कई स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए थे। उनके निरीक्षण के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों के हालात में सुधार नहीं हुआ है। इन केंद्रों पर आसपास के करीब 40 गांवों के ग्रामीण निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बंद होने की जांच की जाएगी। यह जांच स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए आवश्यक है। ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें