फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दूल्हे की नोट वाली माला तोड़ी, दुल्हन के मामा ने रोका तो पीटा

Sat, 13 Jul 2024 05:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
घायल दुल्हन का मामा राजकुमार।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
थाना गंगीरी के गांव नगला सुम्मेर में दूल्हे की नोट वाली माला तोड़ने पर दुल्हन के मामा ने रोका तो गांव के ही कुछ युवकों ने उन्हें बुरी तरह से पीट दिया। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। घायल मामा अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन




गांव नगला सुम्मेर निवासी भगवानदास की बेटी की शादी 10 जुलाई को थी। शादी में दुल्हन के मामा राजकुमार पुत्र डोरीलाल निवासी पिलौनी थाना रफातपुर जिला कासगंज भात लेकर आए थे। रात करीब एक बजे बरात चढ़त पर गांव के ही कुछ युवकों ने दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला को तोड़ दिया।



माला को तोड़ने से दुल्हन के मामा राजकुमार ने रोका तो युवकों ने उनको डंडे व सरिया से पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि 20 हजार रुपये भी जेब से निकाल लिए। राजकुमार को बचाने आई दुल्हन की मां को भी युवकों ने पीटा, जिसमें उनके कान के कुंडल गिर गए। घायल राजकुमार के पिता डोरीलाल ने शुक्रवार को गांव नगला सुम्मेर निवाली छह युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। राजकुमार फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें