फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर उतारा गुस्सा, पुलिस पर बरसाए पत्थर

Fri, 22 Jul 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
पत्‍थ्‍ार
विज्ञापन
नाले में डूबने से हुई बच्ची की मौत के बाद नींवरी मोड़ पर सुबह करीब नौ बजे से लगा जाम दुपहर तक लगा रहा। कई दौर की वार्ता भी विफल होती रही। कभी किसी बात पर पब्लिक भड़कती तो कभी किसी बात पर भड़क जाती।
विज्ञापन

युवा इस कदर गुस्से में थे कि उनके मुंह से सरकार और प्रशासन के खिलाफ गालियां और हाथों में लाठी-डंडे और सरिया थे। सभी जाम लगाने के लिए दौड़ रहे अलग अलग कई मोहल्लों से युवा यहां एकत्र हो गये थे। इस दौरान नाले का मुद्दा भी जोर शोर से उछला। कहा कि पहले तो नाला बनवाया ही नहीं गया और अब निर्माण शुरू हुआ है तो उसको जल्दबाजी में इतना गलत बनाना शुरू किया कि वहां भरे पानी में बच्चे गिरने लगे हैं।
कुल मिलाकर दुपहर करीब दो बजे तक इसी तरह का ड्रामा चलता रहा। इसी बीच कुछ उत्पाती युवकों ने पुलिस पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।  पुलिस की सख्ती से पहले भीड़ का आक्रोश भड़क गया। बस पुलिस को मौका मिल गया और पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए और लोगों को धकियाते-खदेड़ते हुए जाम खुलवा दिया। साथ ही सड़क के बीचोबीच चपराई पर रखा गया बच्ची का शव आननफानन में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां से शाम को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा में ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया। एसओ देहली गेट के अनुसार मामले में अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन सुबह ही दे दिया था। मगर पब्लिक मानने को तैयार नहीं थी। इसलिए थोड़ा विलंब हुआ। पब्लिक को हल्का बल प्रयोग कर हटा दिया गया।
बच्ची की मौत पर नाले की सियासत
इस घटनाक्रम के  केंद्र में रहे नाले पर सियासत दिखाई दी। कल तक यहां महफूज नगर के लोगों ने नाला बनाने के लिए जाम लगाया था। मगर आज शाहजमाल इलाके की बच्ची की मौत पर उस तरफ के लोगों ने यह कहते हुए विरोध किया कि इसका पानी हमारी तरफ क्यों आ रहा है। इसके लिए भी लोगों ने विधायक को ही जिम्मेदार ठहराया। विधायक के होर्डिंग तक फाड़ दिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें