फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी सिपाही की धमकी से आहत युवती ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी से आहत होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। आत्महत्या के लिए उकसाने पर प्रेमी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती का प्रेम प्रसंग डालचंद्र पुत्र बहादुर सिंह से चल रहा था। डालचंद्र पुलिस कांस्टेबल है। वह रायबरेली में तैनात है। युवती की मां आरोप है कि डालचंद्र वर्दी का रौब दिखा परिवार वालों को धमकाता था। तंग आकर परिवार वालों ने युवती की शादी 25 जून को फिरोजाबाद के एक युवक से कर दी। आरोप है कि युवती की शादी के संबंध में जब डालचंद्र को पता चला तो वह उसकी ससुराल तक पहुंच गया। आरोप है कि वहां पर उसने युवती को डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी बना ली। कुछ दिन पहले युवती मायके आई थी। आरोप है कि बुधवार को डालचंद्र ने युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाया।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि इसी धमकी से आहत होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन करके जान दे दी। संदिग्ध हालत में मौत के चलते पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बृहस्पतिवार को मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी डालचंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मानवेंद्र त्यागी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें