फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का चौथा सोमवार : शिवालयों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे

विज्ञापन
जयगंज स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रृद्रालु। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
सावन के चौथे सोमवार को शहर से लेकर देहात तक के गली मोहल्ले और गांव में बने शिवालयों में बम बम भोले के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही जलाभिषेक शुरू कर दिया था। दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने घरों में पूजा अर्चना की। जबकि अचलेश्वर महादेव मंदिर और खेरेश्वर महादेव मंदिर पूर्व की तरह बंद ही रहे। हां, पुजारियों ने सेवा पूजा अर्चना बंद कपाट के अंदर ही की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के चलते खेरेश्वर व अचलेश्वर महादेव मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। ऐसे में गली मोहल्ले में बने शिवालयों में लोगों ने जल चढ़ाया। जयगंज के मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर अच्छी खासी भीड़ धीरे धीरे जल चढ़ाती रही। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने घर में पूजा अर्चना की और भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की। वहीं जो महिलाएं सावन के सोमवार व्रत का संकल्प ले चुकी हैं, उन्होंने फलाहार किया। सुबह की पूजा अर्चना के बाद ही श्रद्धालु अपने दैनिक कार्यों को निकले।
आस्था में भूले कोरोना के नियम सोमवार के अवसर पर कई आस्थावान श्रद्धालु गली मोहल्ले के मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान वह कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन तो दूर की बाद है। लोगों ने मास्क तक नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें