फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरगढ़ी के पूर्व प्रधान की गला रेतकर हत्या

Fri, 03 Jun 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
अतरौली कोतवाली के गांव मीरगढ़ी में पूर्व प्रधान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या के पीछे गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

गांव मीरगढ़ी निवासी महेंद्रपाल सिंह गत पंचवेर्षीय योजना में गांव के प्रधान थे। इस बार भी वह चुनाव लड़े, लेकिन बदकिस्मती से कुछ वोटों से पराजित हो गए। बुधवार की रात महेंद्रपाल सिंह अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। साथ ही शरीर पर अन्य जगहों पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया। इसी दौरान चीखपुकार सुनकर गांव के लोगों की और परिजनों की नींद खुल गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। परिवार के लोगों ने पास जाकर देखा तो महेंद्रपाल खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। परिजन आनन फानन उन्हें मेडिकल लेकर गए। वहां उनका उपचार भी चला, लेकिन गुरुवार की देर शाम उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। समाज के लिए मर मिटने वाले अपने पूर्व प्रधेान की मौत की सूचना पर गांव में मातम छा गया। कोतवाल अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि महेंद्रपाल के बेटे हरिबाबू की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें