19 दिसंबर से आरंभ होने जा रही राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कार्यक्रमों पर बुधवार को अंतिम मुहर लगेगी। नुमाइश प्रशासन ने कार्यक्रमों का मसौदा तैयार कर लिया है। इसे नुमाइश अध्यक्ष एवं डीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।
गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की नुमाइश में अलीगढ़ मंडल के अलावा हर साल आगरा, मुरादाबाद व मेरठ मंडल के दुकानदार भी आते हैं। दर्शकों को लुभाने के लिए नुमाइश के कृष्णांजलि, मुक्ताकाश व कोहिनूर मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इसमें स्थानीय प्रतिभाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका तो मिलता ही है। देश के नामचीन कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देते हैं। इनका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष व सीडीओ अंकित खंडेलवाल एवं नुमाइश प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। बुधवार को डीएम इन कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगा लगाएंगी।