फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गणपति उत्सव की धूम, घर-घर विराजे मंगलमूर्ति

विज्ञापन
रावणटीला धर्मशाला में गणेश जी की शोभायात्रा निकालते भक्त। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही शहर में गणपति बप्पा मोरया... मंगलमूर्ति मोरया के जयकारे गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों के बीच श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे और विधि-विधान से स्थापना की।
विज्ञापन



गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही घरों से लेकर मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों तक पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन के आयोजन हुए। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे।


अचलताल से सेंटर पॉइंट तक भक्ति का रंग :
सुबह होते ही अचलताल स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। महंत विनय नाथ के नेतृत्व में भक्तों ने गणपति के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में गणेशोत्सव को लेकर विशेष धार्मिक माहौल रहा।
विज्ञापन


श्री गिलहराज मंदिर, श्री वार्ष्णेय मंदिर, टीकाराम मंदिर सेंटर पॉइंट और श्री अखिलेश्वर महादेव मंदिर रघुवीरपुरी में भी गणेश उत्सव को लेकर विशेष आयोजन किए गए हैं। यहां पूजा, आरती और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। खेरेश्वर मंदिर, अचलेश्वरधाम, सांगवान सिटी, मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामापुरी, जयगंज स्थित नंदर भवन में गणेश उत्सव मनाया गया। अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।

घरों में सजे छोटे-छोटे पंडाल
शहर के मोहल्लों में इस बार घर-घर गणपति स्थापना को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रामघाट रोड, आगरा रोड, रघुवीरपुरी, रावण टीला, सुरेंद्र नगर, निधिवन, सासनीगेट, बन्नादेवी, गांधीपार्क, महेंद्र नगर और क्वार्सी क्षेत्र में बड़ी संख्या में घरों में गणपति विराजमान किए गए।

बच्चों में गणपति स्थापना को लेकर विशेष उत्साह रहा। परिवार के सदस्य मिलकर पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। किसी ने फूलों से तो किसी ने रंग-बिरंगी लाइटों से पूजा स्थल को सजाया।


सार्वजनिक पंडालों में शाम की आरती और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी दिनभर चलती रहीं। गणेश चतुर्थी के चलते बाजारों में भी रौनक रही। गणपति प्रतिमाओं के साथ फूल-माला, मोदक, लड्डू और पूजा सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें