फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 20 दिसंबर को होगा गांधी आई हॉस्पिटल ट्रस्ट का चुनाव

विज्ञापन
गांधी आई हॉस्पिटल। - फोटो : samvad
विज्ञापन
पूरे उत्तर भारत में अपनी चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रसिद्ध गांधी आई हॉस्पिटल ट्रस्ट का चुनाव 20 दिसंबर को होगा। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी न्यायिक सौरभ भट्ट को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया। चुनाव संपन्न होने तक संयुक्त सचिव पिंकी भाटिया सचिव के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। ट्रस्ट में 274 क्रियाशील सदस्य हैं, जो निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान करेंगे। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को गांधी नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीडीओ योगेंद्र कुमार, एडीएम सिटी संगीता देवी, एसीएमओ डाॅ. दिनेश खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन


अस्पताल में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी
अलीगढ़। इस बैठक में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही उपचार एवं नेत्र शल्य चिकित्सा सुविधाओं, आय-व्यय और चिकित्सकीय प्रशिक्षण पर चर्चा की गई। अस्पताल के सीएमओ डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन नई दिल्ली से संबद्ध तीन वर्षीय डीएनबी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है, जिसमें सात चिकित्सक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से संबद्ध 40 सीटों वाला चार वर्षीय बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री पाठ्यक्रम, विट्रियोरेटिनल सुपर स्पेशियलिटी में द्विवार्षिक फेलोशिप एवं कॉन्टैक्ट लेंस प्रशिक्षण कोर्स भी संचालित किया जा रहा है।
मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा है।
वर्ष 2024 में 94279 मरीजों का पंजीकरण, 6661 मरीजों को भर्ती करने और 1,22,468 छोटे-बड़े नेत्र ऑपरेशन किए गए। वर्ष 2025 में 100608 मरीजों का पंजीकरण, 6492 मरीजों को भर्ती करने और 12654 छोटे-बड़े नेत्र ऑपरेशन किए गए। चालू वित्तीय वर्ष में अगस्त तक 41046 मरीजों का पंजीकरण, 1593 मरीजों को भर्ती करने एवं 4551 छोटे-बड़े नेत्र ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें