जंतर-मंतर से शुरू हुए कॉकरोच आंदोलन के बारे में जानकारी देते एएमयू छात्र। अमर उजाला
दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुए कॉकरोच आंदोलन की गूंज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) तक पहुंच गई है। एएमयू के छात्र नेताओं और विद्यार्थियों ने युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। छात्रों ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
छात्र नेता गय्यूम हुसैन ने कहा कि केवल नीट का पेपर ही लीक नहीं हुआ, बल्कि युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया गया है। इसलिए नैतिकता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए।
छात्र तारिक ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठानी चाहिए। छात्र अक्षय यादव ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सामने आई अनियमितताएं व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर करती हैं। इस दिशा में ठोस सुधार की जरूरत है।