फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कर दी गई दवा दे रहे हैं पोलियो अभियान में

Sat, 30 Apr 2016 01:09 AM IST
दीपक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान में कुछ स्थानों पर बंद कर दी गई पोलियो की ट्राइवैलेंट दवा का इस्तेमाल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जबकि इस दवा का प्रयोग बंद कर दिये जाने के निर्देश विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए थे क्योंकि पी टू किस्म का वायरस अब नहीं रहा है।
विज्ञापन

इस पूरे मामले की पल्स पोलियो पर्यवेक्षक त्रिलोकी नाथ गौड़ ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जानकारी दी है। जल्द ही वह दिल्ली जाकर इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को दी गई जानकारी में कहा है कि अलीगढ़ में पल्स पोलियो अभियान बेहद रस्मन तरीके से चलाया जा रहा है। यहां पर वैक्सीनेटरों को ट्राइवैलेंट वैक्सीन ही दे दी जा रही है। जिसका होना य न होना बराबर  है। इसकी जगह वाईवैलेंट दवा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

क्योंकि अब पोलियो के लिए जंग  पीवन और पू थ्री वायरस से है। त्रिलोकी नाथ गौड़ ने कहा है कि कुछ स्थानों पर वैक्सीनेटरों को दवा के विषय में बता ही नहीं है। कुछ वैक्सीनेटरों को एप्रिन तक नहीं दी जाती है जिससे वह जनता के बीच पहचाने ही नहीं जाते हैं। इससे बेहद असहज स्थिति पैदा हो जाती है। इसके अलावा कुछ वैक्सीनेटरों को तो मानदेय तक नहीं मिला है। ऐेसी स्थिति में उनका काम करना बेहद मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें