फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी के चालक ने ही कराई थी लूट, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रोरावर क्षेत्र में टप्पल के पशु व्यापारी के साथ हुई लूट उसी के चालक ने अपने साथियों की मदद से कराई थी। पुलिस ने यह खुलासा करते हुए चालक व उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से लूटी गई रकम भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह घटना 7 अगस्त की है। टप्पल के काजीपाड़ा निवासी पशु व्यापारी शाहरुख रोरावर क्षेत्र की मीट फैक्टरी में पशु बेचकर मैक्स वाहन से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनसे 86 हजार रुपये लूट लिए थे। घटना के समय टप्पल का ही आशू गाड़ी चला रहा था।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल सीडीआर व सीसीटीवी की मदद से आशू पर संदेह गहराया। आशू को बीती रात हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आशू के अनुसार उसका अपनी पत्नी से अदालत में मुकदमा चल रहा है। इसके लिए रुपयों की जरूरत है। उसे अदालत के आदेश पर पत्नी को ढाई लाख रुपये देने हैं। इसी मंशा से उसने अपने टप्पल निवासी साथी इस्लाम व चंडौस रामपुर के सद्दाम की मदद से यह लूट कराई थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई रकम में से 53 हजार 500 रुपये व घटना में उपयोग में लाई गई बाइक व तमंचा भी बरामद किया है। शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें