फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लोधा में खुला जिले का पहला कैशलेस उर्वरक विक्रय केंद्र

विज्ञापन
लोधा क्षेत्र के बढ़ागांव में खुला केंद्र । - फोटो : samvad
विज्ञापन
किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने लोधा के बड़ागांव में किसान धन केंद्र (एनडीएससी) की स्थापना की है। यह जिले का पहला कैशलेस उर्वरक विक्रय केंद्र बन गया है।
विज्ञापन



केंद्र का उद्देश्य किसानों को यूरिया, डीएपी, एनपीके उर्वरक, बीज, कीटनाशक एवं अन्य कृषि निवेश गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चाैधरी ने बताया कि केंद्र पर सब्सिडी वाले उर्वरक केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर बिना किसी अतिरिक्त शर्त के उपलब्ध हैं। कीटनाशक दवाएं भी बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। लेनदेन कैशलेस होने के कारण ओवररेटिंग की संभावना भी समाप्त हो गई है।
मिट्टी परीक्षण की निशुल्क व्यवस्था

जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चाैधरी के अनुसार किसानों की सुविधा के लिए केंद्र पर मिट्टी परीक्षण की निशुल्क व्यवस्था भी की गई है। किसान अपने खेत की मिट्टी का नमूना जमा कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ देते हैं किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी

केंद्र पर समय-समय पर किसान संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाता है। इनमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी और एनएफएल के विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीकों एवं कृषि प्रबंधन की जानकारी देते हैं। किसान राम सिंह, हरपाल सिंह, ब्रजराज सिंह का कहना है कि अब उन्हें गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उचित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें