फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए गिराया जाएगा नौरंगीलाल कॉलेज का जर्जर हिस्सा

विज्ञापन
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में निरीक्षण करते कमिश्नर गौरव दयाल - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के ऐतिहासिक नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के सौंदर्यीकरण और ओलंपिक मानक के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए केंद्र सरकार से अधिकृत निर्माण एजेंसी एनबीसीसी इंडिया की टीम मंगलवार को यहां पहुंची और कमिशभनर व नगर आयुक्त के साथ मौका मुआयना किया। इस दौरान जगह मानक से कुछ कम आंकी गई। इस पर तय किया गया है कि स्कूल भवन के कुछ जर्जर हिस्से को गिराकर उस स्थान को कांप्लेक्स निर्माण में प्रयोग किया जाए। बाकी बिल्डिंग को मरम्मत के जरिए संरक्षित किया जाए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 65 करोड़ की लागत से यहां ओलंपिक स्तर का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनना तय हुआ है, जिसमें 14 खेलों की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ और निर्माण का जिम्मा एनबीसीसी इंडिया को मिला है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के साथ-साथ नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के भवन की मरम्मत व संरक्षित करने का भी काम शामिल है। इसी के चलते मंगलवार को एनबीसीसी इंडिया की टीम यहां पहुंची और स्मार्ट सिटी के चेयरमैन/कमिशभनर गौरव दयाल, सीईओ/नगर आयुक्त गौरांग राठी संग जगह का मौका मुआयना किया। इस दौरान कांप्लेक्स की संरचना पर चर्चा हुई। तय किया गया कि किस खेल के लिए कितनी जगह कहां और कैसे मिल पाएगी।
मंडलायुक्त गौरव दयाल के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कुछ जगह कम पाई गई। इस दौरान कुछ उन पुरानी/जर्जर बिल्डिंगों को गिराकर उनकी भूमि का प्रयोग करने का निर्णय लिया गया, जिनकी मरम्मत नहीं हो सकती। बाकी भवन को मरम्मत व सौंदर्यीकरण के जरिये संरक्षित किया जाएगा। टीम एक दो दिन में फिर आएगी और नए सिरे से लेआउट प्लान बनाकर दिया जाएगा। इसके बाद ठेका प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि यह निर्माण कार्य वैसे तो जून में शुरू होना था। मगर निर्माण एजेंसी के न आने के कारण निर्माण शुरू होने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें