फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्र पर विद्यालय परिसर में सिगरेट पीने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड अकराबाद के प्राथमिक विद्यालय निनामई में सिगरेट पीने का आरोप शिक्षामित्र पर लगा है। इस बारे में जांच बैठा दी गई है, साथ ही बीएसए का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय में शिक्षामित्र चंद्रकेश की स्थानीय लोगों ने शिक्षा अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह छात्रों के सामने सिगरेट पीते हैं। शिकायत के बाद इस मामले की जांच के लिए बीएसए ने टीम गठित कर दी। जांच करने पहुंची टीम के सदस्यों को आरोपी शिक्षा मित्र नहीं मिले। फोन करके उन्हें बुलाया गया।
चर्चा है कि जांच टीम ने सेवा समाप्ति की संस्तुति की है। हालांकि, अंतिम निर्णय बीएसए को लेना होगा। इसी दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा, व दो सहायक अध्यापक मनोज कुमार व चूड़ामणि भी लापरवाही के दोषी पाए गए, क्योंकि वह स्कूल में अनुपस्थित थे। जांच टीम ने तीनों को दोषी पाया। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। जल्द ही रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें