फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता का गुणगान कर लगाए जयकारे

विज्ञापन
आगरा रोड़ राधा माधव मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा अर्चना की। मंदिरों में भक्ति की बयार बही। श्रद्धालुओं ने घंटे-घड़ियाल बजाकर माता के जयकारे लगाए। सुबह से ही शहर के पथवारी मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

हाथरस अड्डा स्थित पथवारी मंदिर, बराई स्थित बराई माता मंदिर, नौरंगाबाद स्थित पथवारी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नौरंगाबाद स्थित नौदेवी मंदिर, रामघाट रोड के एडीए मार्केट स्थित वैष्णो मंदिर, सासनीगेट स्थित काली मंदिर, भमोला पथवारी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने अपने घरों में पूजा-अर्चना कर अग्यारी की। भोग प्रसादी लगाकर पांचवे दिन की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें