फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू कोर्ट की पांच सीटों का फैसला आज

Sun, 07 Feb 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सर्वोच्च गवर्निंग बॉडी एएमयू कोर्ट के लिए नान टीचिंग कोटे की पांच सीटों के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद है। फैसला रविवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने पर होगा। करीब पांच हजार से अधिक वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


एबीके यूनियन स्कूल ब्वायज में मतदान केंद्र बनाया गया था। इन पांच सीटों के लिए 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना रविवार की सुबह 10 बजे होगी। शाम तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव के लिए करीब 125 से अधिक स्टाफ लगाया गया है। इसमें टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ शामिल है।

मतदान के दौरान मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों ने अपने अपने कैंप लगा रखे थे। चुनाव के लिए प्रो. जमशेद सिद्दीकी को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। गौरतलब है कि एएमयू को गवर्न करने के लिए तीन बॉडी (एग्जीक्यूटिव काउंसिल, एकेडमिक काउंसिल और एएमयू कोर्ट) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें