फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती दक्षता परीक्षा: पैर फ्रैक्चर होने से नहीं, पापा का सपना टूटने से रो पड़ीं बेटियां

Thu, 13 Feb 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीएसी 45वीं वाहिनी में अलीगढ़ व आगरा मंडल के 12 जिलों के करीब 13 हजार पुरुष-महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। दौड़ में मथुरा के मांट की बबली, अतरौली के गांव खेड़ा की अंजली व एक अन्य युवती दौड़ते समय झटके के साथ बीच में गिर गईं। जिन्हें अस्पताल में पैर में फ्रैक्चर बताया गया।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती दक्षता परीक्षा में दौड़ लगाती युवतियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही बनकर वर्दी पहनने का जज्बा लिए दौड़ रहीं युवतियां जब दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ते समय अचानक गिरीं तो उन्हें अपनी चोट के दर्द का अहसास न हुआ। बस परीक्षा से बाहर होने और पापा के सपने को पूरा न कर पाने का दर्द था। इसी दर्द को महसूस कर वे फफक-फफक कर रो पड़ीं। 12 फरवरी को तीन बेटियां पैर में फ्रैक्चर होने व एक दम फूलने की वजह से बाहर हो गईं।

विज्ञापन


पीएसी 45वीं वाहिनी में अलीगढ़ व आगरा मंडल के 12 जिलों के करीब 13 हजार पुरुष-महिला वर्ग के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई जा रही है। तीसरे दिन 12 फरवरी को महिला वर्ग की दौड़ के लिए 1050 महिला अभ्यर्थी बुलाई गई थीं। इसमें से 994 उपस्थित रहीं, जबकि 205 फेल व 789 पास हुई हैं। अभी अगले दो दिन तक महिला वर्ग की परीक्षा जारी रहेगी।

दौड़ में मथुरा के मांट की बबली, अतरौली के गांव खेड़ा की अंजली व एक अन्य युवती दौड़ते समय झटके के साथ बीच में गिर गईं। जिन्हें अस्पताल में पैर में फ्रैक्चर बताया गया। वहीं, हाथरस की नीरज नाम की युवती की सांस फूलने लगी। वह भी बीच से हट गई। चारों को उनके परिजन साथ ले गए। परीक्षा कराने के लिए एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम, सहायक सेनानायक मोनिका यादव पीएसी के राजेश, संजय यादव, रोहित आदि व्यवस्थाओं में लगे हैं।

पुलिस भर्ती में तीसरे दिन तीन अभ्यर्थियों के पैर में चोट लगी, जबकि एक की सांस फूल गई। चारों परीक्षा से बाहर हो गईं। भर्ती बोर्ड से तय किया है कि जो दौड़ पूरी करेगी वही पास मानी जाएगी। बीच में चोटिल होने पर नहीं। - मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात, नोडल अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें