कोरोना महामारी के चलते हुए लॉक डाउन के चलते बंद की गईं अदालतें मंगलवार से तिथिवार खोली जाएंगी। कोर्ट परिसर में सिर्फ उन्हीं अधिवक्ताओं को आने की इजाजत होगी, जिनके केस कोर्ट में लगे हैं। इधर, बिना परिचय पत्र किसी भी अधिवक्ता का प्रवेश मान्य नहीं होगा।
शनिवार को जिला जिला जज राम मनोहर नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में न्यायालय खोलने की रणनीति बनाने को लेकर दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन व प्रशासनिक अधिवकारियों के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि कोर्ट तिथिवार खोले जाएंगे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गणेश कुमार शर्मा के मुताबिक कोर्ट परिसर की सफाई कराई जाएगी। बिना मास्क और थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि गैरजरूरी वादकारी ना आएं।
कोर्ट परिसर में स्टांप वेंडरों की 10 प्रतिशत का प्रवेश होगा। वहीं, 26 व 27 मई को एडीजे-एक व 12, स्पेशल पॉक्सो कोर्ट-1 और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट-5 व 2। 28 व 29 मई को एडीजे-2 व 3, स्पेशल पॉक्सो कोर्ट-2 और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट-6, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट-1। 30 मई व एक जून को एडीजे नौ व 13, स्पेशल पॉक्टो कोर्ट-3, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट-7, अपर सिविल जज व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट ही खुलेंगे। इसी प्रकार यह प्रक्त्रिस्या क्त्रस्मवार आगे भी जारी रहेगी। बैठक के दौरान अपर जिला जज संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीजेएम करुणा सिंह, बार एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप आदित्य गुप्ता, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।