फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: थाने पहुंचा दंपती का विवाद, पति से अलग रहने की जिद पर अड़ी पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक युवक और उसकी पत्नी का विवाद थाने पर पहुंच और दिन भर दोनों पक्षों के लोग थाने पर डटे रहे। पत्नी पति से अलग रहने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान यह भी तय हुआ इनका दो साल का बेटा पत्नी के पास ही रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। युवक की पत्नी नोएडा में नौकरी करती है और दो साल के अपने बेटे के साथ वही रह रही है।चार दिन पहले युवक चुपके से अपने बेटे को लेकर आ गया था। शनिवार को उसकी पत्नी मायके वालों के साथ मुरसान कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत की।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुला लिया। दोनों पक्षों में अलग रहने पर सहमति बन गई।मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि दो वर्ष के बच्चे को उसका पिता उसकी मां के पास से ले आया था। दोनों पक्षों में बच्चे को महिला के पास रखने की सहमति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें