फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे छर्रा कोतवाली के गांव सिहावली के समीप अनियंत्रित बोेलेरो ने सड़क किनारे खड़े दंपती समेत चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा बरला के मोहल्ला बरी निवासी 50 वर्षीय साबिर पुत्र कल्लू खां अपनी 45 वर्षीय पत्नी सरवरी के साथ बाइक से मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे छर्रा क्षेत्र के गांव भीकनपुर जा रहे थे। सिहावली के निकट गांव भीकनपुर निवासी सादिम पुत्र शाबिर व नवील पुत्र फकीर खां मिल गए। बाइक रोककर वह उनसे बातें करने लगे। इसी बीच छर्रा की ओर से तेज रफ्तार से आई बोलेरो ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की तेज आवाज से खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों के परिवार सूचना देने के साथ जिला अस्पताल भेज दिया जहां इलाज के दौरान साबिर व सरवरी ने दम तोड़ दिया। सादिम व नवील की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीकनपुर के निवासियों के अनुसार सरवरी अपने पति के साथ रमजान में इफ्तार के लिए अपने मायके आ रही थी। मृत दंपती के चार बेटियां हैं जिनमें दो अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें